आज दिनांक 23.01.2026 को प्रातः लगभग 04:00 बजे जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी, पुलिस निरीक्षक (चांडिल), खान निरीक्षक समीर ओझा, थाना प्रभारी (ईचागढ़ एवं चौका) तथा स्थानीय पुलिस बल के संयुक्त तत्वावधान में ईचागढ़ थाना अंतर्गत वीरडीह एवं जारगोडीह क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान चलाया गया. इस क्रम में बालू खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन से संबंधित कागजात, मात्रा एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों की गहन जांच की गई. जांच के दौरान 11 वाहनों में अनियमितताएं पाई गई.


* इन वाहनों को किया गया लॉक-
JH05AN4391
JH05CM0964
JH05CL6211
JH05BR8908
JH05CG8611
JH01BM7176
JH02AT7414
JH01DB5233
JH02AW1529
JH10AV7901
JH16A9226.
पाई गई अनियमितताओं के आलोक में सभी वाहनों को खनन विभाग की आधिकारिक JIMMS पोर्टल पर लॉक किया गया है. जिससे संबंधित वाहनों के विरुद्ध आगामी अवधि में तब तक कोई भी परिवहन चालान निर्गत नहीं किया जा सकेगा, जब तक संबंधित वाहन स्वामियों द्वारा खनन कार्यालय में नियमानुसार जुर्माना की राशि जमा नहीं भर दी जाती है. जांच के दौरान मुख्य रूप से खनिजों का तिरपाल से बिना ढके परिवहन, वाहन की रजिस्ट्रेशन संख्या को मिटाना/छुपाना जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी को भी पत्राचार किया जा रहा है, ताकि संबंधित वाहनों के विरुद्ध परिवहन अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. बता दें कि उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी.

