दावथ थाना का औचक निरीक्षण एसपी ने किया

Spread the love

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):- स्थानीय थाना मुख्यालय का औचक निरीक्षण एसपी आशीष भारती ने किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के कार्यकलापों को बारीकी से जांच किया व दावथ जाम को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। इससे पूर्व सभी पुलिस कर्मियों का परिचय प्राप्त किया। एसपी आशीष भारती ने बताया कि दावथ थाना क्षेत्र में आने का मुख्य कारण दावथ की जाम की समस्या का निदान हेतु पहल व संबंधित अधिकारियों को उपाय करने के लिए कहां जाएगा। वहीं पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करने व उनके कार्यकलापों का अवलोकन किया गया। दावथ बाजार में जाम को दूर करने के लिए पुलिस अपने स्तर से देखरेख करेंगी। लेकिन बजार में रास्ता काफी संकीर्ण है। जिसका स्थाई निदान हेतु जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को लिखा जाएगा। वहीं कोआथ नगर पंचायत में पुलिस बल तैनात को लेकर भी चर्चा किया गया। मौके पर एसडीपीओ राजकुमार,थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार, एसआई श्याम कुमार, एएसआई राकेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *