अपने संस्थापक जे एन टाटा की 182वीं जयंती मनाने को तैयार टाटा स्टील

Spread the love

जमशेदपुर : टाटा स्टील अपने संस्थापक जमशेदजी नसेरवानजी टाटा की 182वीं जयंती मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।

जे एन टाटा ने 1870 के दशक में मध्य भारत में एक कपड़ा मिल के साथ अपनी उद्यमशीलता की यात्रा शुरू की। उनकी दूरदृष्टि ने भारत में स्टील और बिजली उद्योग को प्रेरित किया, तकनीकी शिक्षा की नींव रखी और भारत को औद्योगिक देशों की श्रेणी में लाने में मदद की।

हर साल 3 मार्च को टाटा स्टील अन्य टाटा समूह की कंपनियों के साथ संस्थापक की जयंती मनाती है और इसके मूल में सामुदायिक कल्याण के साथ औद्योगिक भविष्य की उनकी दृष्टि अंतर्निहित है। इस वर्ष के संस्थापक दिवस का विषय “एजाइल टुडे फॉर अ सस्टेनेबल टुमौरो’ है। टाटा स्टील समेत सभी सफल प्रतिष्ठानों ने कार्यस्थल संस्कृति और पर्यावरण में ‘एजीलिटी’ की महती आवश्यकता को स्वीकार किया है। ‘एजीलिटी’ हमेशा सबसे पहली पंक्ति में रही है और बदलाव को धारण करने और इसे प्रभावी करने के लिए यह लीडरों के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण गुण-धर्म है। टाटा स्टील ने एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है, जो कर्मचारियों और स्टेकहोल्डरों को नए क्षितिज का पता लगाने में सक्षम बनाता है और नवाचार व उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए विफलताओं से सिखाता है। इन प्रयासों ने समय के साथ टाटा स्टील जैसे संस्थानों को टिकाऊ बनने में सक्षम बनाया।

बेल्डीह क्लब में आज प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए टाटा स्टील के वाईस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज), चाणक्य चौधरी ने कहा, “यह हमारा सौभाग्य और हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने संस्थापक जे एन टाटा की विरासत को आगे बढ़ाएं। एक सस्टेनेबल कल के लिए उनका जुनून और संकल्प आज भी हमारे द्वारा किए गए हर काम में प्रतिध्वनित होते हैं। हमें उनकी 182वीं जयंती पर उनके इस विजन का जश्न मनाने पर गर्व है।

इस वर्ष, कोविड-19 के मद्देनजर समारोह सादगी के साथ मनाया जाएगा। हालांकि, संस्थापक को श्रद्धांजलि देने की भावना बरकरार है और इस अवसर को चिह्नित करने के लिए सीमित शारीरिक भागीदारी के साथ कुछ कार्यक्रम होंगे।

संस्थापक दिवस 2021 के अवसर पर आयोजित की जा रही गतिविधियों की सूची संलग्न है :

  1. जुबली पार्क में संस्थापक को श्रद्धांजलि
  2. जमशेदपुर वर्क्स में संस्थापक दिवस समारोह
  3. पोस्टल पार्क, बिष्टुपुर में संस्थापक दिवस कार्यक्रम
  4. जमशेदपुर वर्क्स के अंदर स्टीलेनियम हॉल में प्रदर्शनी
  5. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संस्थापक दिवस खेल

जमशेदपुर वर्क्स में संस्थापक दिवस समारोह कर्मचारियों के साथ-साथ जमशेदपुर के चुनिंदा नागरिकों समूहों के लिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। महामारी को देखते हुए, जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल गतिविधियों को “नो कॉन्टैक्ट“ स्पोर्ट्स जैसे रनिंग, लॉन्ग जंप और रेस वॉक तक सीमित रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *