एनआईटी जमशेदपुर में गूंजा ‘एआई’ का मंत्र, एमएसएमई को सशक्त बनाने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Spread the love

 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर में आज नवाचार और आधुनिक तकनीक के एक नए युग की शुरुआत हुई. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक सप्ताह के उन्नत प्रबंधन विकास कार्यक्रम (A-MDP) का औपचारिक उद्घाटन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य विषय “एआई के साथ एमएसएमई को सशक्त बनाना: व्यापार वृद्धि, स्वचालन और नवाचार के लिए एआई टूल्स का लाभ उठाना” है. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुणाल कुमार (निदेशक एवं प्रमुख, BIS JSR), विशिष्ट अतिथि संदीप मिश्रा (निदेशक, S.S.S इंडस्ट्रीज) और डॉ. अर्पिता घोष (CSIR-NML) ने दीप प्रज्वलित कर किया. संस्थान के निदेशक एवं संरक्षक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में एमएसएमई क्षेत्र के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाना अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता बन गया है. इस अवसर पर संस्थान के उप-निदेशक प्रो. (डॉ.) राम विनय शर्मा (Co-Patron), डीन एवं नोडल अधिकारी प्रो. (डॉ.) सतीश कुमार और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. डी. के. शॉ उपस्थित रहे. कार्यशाला का सफल संचालन समन्वयक टीम—डॉ. चंद्रशेखर आजाद, डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. मृत्युंजय राउत के नेतृत्व में किया जा रहा है. 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *