

जमशेदपुर/(संवाददाता ):- भाजपा जमशेदपुर महानगर पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक रविवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों के निमित्त महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए गुंजन यादव ने बताया कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए आगामी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में जिला कार्यालय समेत सभी 28 मंडलों में पूरे श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। पार्टी के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय विचार और राष्ट्रवादी संस्कृति को स्थापित करने के लिए कार्य किया। आज भाजपा का जो विराट स्वरूप दिखाई देता है, वह इन्हीं पूर्वजों के अथक परिश्रम का परिणाम है। हमें इनके विचार को जन-जन तक पहुंचाना है। वहीं, उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पेश किये गए वित्तीय बजट के सकारात्मक पहलुओं को कार्यकर्ता जनता के समक्ष ले जाएंगे। स्थानीय व्यापार समिति एवं प्रबुद्धजनों के संग सेमिनार आयोजित कर आम बजट की जानकारी साझा की जाएगी। इस दौरान पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अलावे आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर संगठनात्मक चर्चा की गई। बैठक के दौरान मंच संचालन महामंत्री राकेश सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया।

इस दौरान संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मनोज राम, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पुष्पा तिर्की, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहन्ती, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, ज्ञान प्रकाश, समेत मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, अजय सिंह, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो उपस्थित थे।
