

चेनारी /रोहतास (अभिषेक कुमार गोलू):- बिगत तीन फरवरी को चेनारी प्रखंड के छह पंचायतों के मुखिया को वितीय अनियमितता का दोषी पाए जाने पर जिला पंचायती राज विभाग द्वारा पदमुक्त किए जाने के बाद इन सभी छह पंचायतों में से पांच पंचायतों के उपमुखिया ने प्रखण्ड कार्यालय में उपस्थित होकर मुखिया का पदभार ग्रहण किया। जिसमें पेवंदी पंचायत से दामोदर साह, चेनारी पंचायत से विजय कुमार गुप्ता, केनार कला पंचायत से उमेश सिंह, सदोखर पंचायत से ब्रह्मानंद सिंह, देवडीही पंचायत से रामायण यादव शामिल रहे। एक पंचायत खुर्माबाद के उपमुखिया निजी कारणों से उपस्थित नही हो पाए जिसके कारण आज पदभार ग्रहण नही कर सके। इस आशय की सूचना प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम ने दिया। ज्ञात हो कि वित्तीय अनियमितता के आरोप में चेनारी प्रखंड के छह पंचायतों के मुखिया क्रमशः खुर्माबाद के मूसा कुरैशी, सदोखर के रामएकबाल सिंह, केनार कला के अनिल कुमार, देवडीही के शिवमूरत राम, चेनारी की अर्चना देवी सहित पेवंदी की शमीमा खातून को पदमुक्त कर दिया गया था। पदभार ग्रहण करते हुए सभी उपमुखिया ने एक स्वर से कहा कि यह जो तीन महीना का कार्यकाल उन्हें प्राप्त हुआ है उसमें वे जन आकाक्षावों पर खरे उतरेंगे।

