सासाराम: करगहर से कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा एवं पूर्व मंत्री स्व:गिरीश नरायण मिश्रा के पौत्र की अपराधियों ने शनिवार की शाम गोली मारकर हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दिया। बताया जाता है कि संजीव को तीन गोली लगी थी। जिन्हें चिंताजनक स्थिति में वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना परसथुआ में संजीव के मकान पर हुई। संजीव सोहसा निवासी स्व.महेन्द्र मिश्रा के पुत्र बताये जाते हैं।घटना के संबंध में बताया जाता है कि संजीव परसथुआ बाजार गये थे। जहां से शाम पांच बजे के करीब वे अपने घर पहुंचे। घर में जैसे ही वे सीढ़ी से उपर चढ़ रहे थे कि पहले से घात लगाए बैठे आग्नेयास्त्रों से लैस चार अपराधियों ने संजीव पर गोलियों की बौछार कर दी। जिसमें संजीव को तीन गोलियां लगी और कई गोली दीवार में भी लगी। गोली चलाने के बाद अपराधी दो बाइक से भाग निकले। अपराधियों ने भागने के क्रम में हवा में गोलियां चलाई। इस कारण कोई पीछा नहीं कर सका। बाजार में गोलियों की तड़तड़ाहट से कुछ देर के लिए भगदड़ मची रही। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है। इतने में संजीव को वाहन पर लाद घर से निकलते देख उनके मकान पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर सासाराम डीएसपी व परसथुआ थाना पहुंची। लेकिन भीड़ इतनी थी कि पुलिस किसी का बयान नहीं ले पा रही थी।रोहतास पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।मृतक पर्व मंत्री स्व: गिरीश नरायण मिश्रा का पौत्र बताया जा रहा है।इस बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।रोहतास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

Slot Depo 10K
Slot ovo
bimabet/a>
Slot Depo 10K
Slot ovo
bimabet/a>
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |