जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज में 8 मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की मुख्य अतिथि झारखंड में डायन प्रथा के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभानेवाली सरायकेला-खरसावां निवासी पद्मश्री छुटनी महतो होंगी। केयू की पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती जी ने आज गम्हरिया के नजदीक उनके गाँव बिरबांस में जाकर आमंत्रण पत्र सौंपा। प्राचार्या ने कहा कि ‘फ्री लीगल एड कमेटी’ की सदस्य के रूप में उन्होंने डायन प्रथा के खिलाफ सक्रिय अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि उनके आने से यह महिला दिवस सार्थक होगा। क्योंकि स्त्री उत्पीड़न की इस घिनौनी सोच के खिलाफ उन्होंने लोहा लिया है। समाज के लिए वे आदर्श हैं। मुलाकात के दौरान पद्मश्री छुटनी महतो के आत्मीय व्यवहार से प्राचार्या अभिभूत थीं और कहा कि अपने हाथों से उन्होंने नाश्ता बनाकर खिलाया। गाय का ताजा दूध भी पिलाया। अपने संघर्षों की कई बातें साझा कीं। खुद को डायन घोषित कर दिये जाने के चलते मानसिक, शारीरिक और सामाजिक हिंसा का शिकार होकर भी उन्होंने दूसरों को इस अभिशाप से बचाने की लड़ाई लड़ी।

Slot Depo 10K
Slot ovo
bimabet/a>
Slot Depo 10K
Slot ovo
bimabet/a>
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |