होटल इंडस्ट्री के क्षेत्र में नौकरियों की बहार, प्लेसमेंट के लिए कंपनियों की लगी कतार: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय

Spread the love

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग में प्लेसमेंट की कतार लग गई है। विश्वविद्यालय में होटल मैनेजमेंट पाठयक्रम की शुरुवात 2015 में नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म के तौर पर हुई थी और 2018 में इसे विश्वविद्यालय मे शामिल किया गया था। इस विभाग ने शुरुआत के उपरान्त ही बच्चो को 100% प्लेसमेंट देना शुरू कर दिया था। यहाँ से प्लेसमेंट के बाद बच्चे ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी अपना नाम बना रहे। यहाँ से पास ऑउट हुए बच्चे 5 सितारा होटलों जैसे ताज, ओबेराय, मैरियट, हयात, रैडिसन होटलो में काम कर रहे। कुछ बच्चे विदेश के होटलो जैसे एंबी वैली सिटी, यू एस ए, मैरियट, दुबई , लंदन में भी नाम बना रहे। अब तक कुल 416 बच्चो का प्लेसमेंट विश्वविद्यालय ने करवाया है। बच्चो को 3 से 4 लाख का बड़ा पैकेज कंपनियों द्वारा दिया जाता है।

यह विभाग ए आई सी टी ई से स्वीकृत है। विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट के तहत बैचलर ऑफ़ साइंस इन होटल मैनेजमेंट पाठयक्रम संचालित हैं जो की 3 साल का है । होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद होटल और रेस्टोरेंट के अलावा एयरलाइंस, रेलवे, क्रूज, फॉरेस्ट हाउस, शिपिंग कंपनियां, सशस्त्र बल या पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी पा सकते हैं। होटल मैनेजमेंट विभाग के पास अपना सुसज्जित रसोई, गेस्ट रुम , रेस्टोरेंट , रिसेप्शन है। यहाँ के बच्चों को पांचवे सेमेस्टर से ही प्लेसमेंट मिलना शुरू हो जाता है। होटल मैनेजमेंट कोर्स आपको होटल या हॉस्पिटैलिटी सर्विस के विभिन्न पहलुओं जैसे सेल्स एंड मार्केटिंग, फूड एंड बीवरेज, फ्रंट ऑफिस, अकाउंटिंग, फूड प्रोडक्शन, हाउसकीपिंग और कई किचन स्किल को कवर करने में मदद करता है। होटल मैनेजमेंट विभाग बच्चो को होटल इंडस्ट्री में आ रहे बदलाव और उन्नति के लिए तैयार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *