श्रीश्री संकट मोचन हनुमान मंदिर रोड न० 27 आदित्यपुर 2 में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में 24 घंटे से चल रहा अष्टयाम आज हवन आरती के साथ सम्पूर्ण हुआ. ज्यौतिषाचार्य डाॅ० रमेश कुमार उपाध्याय ने अनुष्ठान का पूर्णाहुति वैदिक विधान से किया. जमशेदपुर के विभिन्न मंडलियों तथा महिला समिति ने भी कीर्तन में भाग लिया. हजारों श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया. अष्टयाम का यजमान गणेश चौबे तथा आयुष झा थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन पाठक, बृज विहारी पाठक, किरण तिवारी, दशरथ उपाध्याय, राजा, आदित्य, रोहित, समीर, रश्मि, दुर्गावती, अरिंदम दास, मुरारी सिंह आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.



