बिरसानगर थाना क्षेत्र से 58 वर्षीय महिला लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

Spread the love

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र से सुधा राय नामक महिला लापता है जिसकी खोजबीन जारी है। महिला की उम्र-58 वर्ष बताई जा रही है। और पति का नाम रमेश राय है। महिला जोन नंबर -03,B ब्लॉक, थाना- बिरसानगर, जमशेदपुर की रहने वाली है| जो दिनांक 30/04/24 को दोपहर 12:30 बजे अपने घर से पैसा बाकी लाने के बहाने निकल कर कहीं चली गई जो अभी तक अपने घर वापस नहीं आई है | गुम हुए महिला की ऊंचाई -लगभग 05फीट 2 इंच, रंग- गोरी, भाषा- हिंदी, उडीया, पहनावा- ब्लू सफेद कलर का मैक्सी एवं ब्लू रंग की चुन्नी, बाल -काला है। इस महिला के संबंध में कुछ भी पता चले तो अबिलंब बिरसानगर थाना को सूचित करने की कृपा करें | सूचना देने वाले को उचित इनाम भी दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *