बेगुसराय का नाम बदलकर प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर “दिनकर नगर” रखने का दिया गया प्रस्ताव

Spread the love

जमशेदपुर / पटना / बेगुसराय :- नगर के प्रतिष्ठित कवि साहित्यकार गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ समाज सेवियो की एक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी हरिबल्लव सिंह ‘आरसी’ ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से एक प्रस्तावना पारित किया गया जिसके अनुसार बेगूसराय का नाम बदलकर दिनकर नगर रखा जाए। हिंदी साहित्य सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ त्रिपुरा झा ने भी इस प्रस्ताव को सहमति प्रदान की।

बेगूसराय नाम की उत्पत्ति बेगू अर्थात रानी सराय अर्थात सिमरिया से आता है। भागलपुर की रानी तीर्थ यात्रा के लिए सिमरिया आया करती थी बाद में रानी शब्द से बेगम और सिमरिया शब्द से सराय को लेकर बेगम सराय अर्थात बेगूसराय बनाया गया है।
बेगूसराय बिहार के 38 जिलों में से एक है इसकी कुल आबादी 2011 के जनगणना अनुसार 3300000 है या जिला गंगा नदी के तट पर स्थित है इस जिले में 1229 गांव 18 ब्लॉक 5 शहरी क्षेत्र शामिल है बेगूसराय पूरी तरह से सड़क और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है जो कि दिल्ली पटना गुवाहाटी को जोड़ता है इस जिले में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन एवं अन्य कई कंपनी होने के कारण यहां रोजगार के काफी अवसर बनते हैं। कृषि बेगूसराय की मुख्यधारा है इस जिले में प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ। एवं उन्होंने अपनी रचनाओं से हिंदी को ही नहीं बल्कि अपनी जन्मभूमि का भी सम्मान बढ़ाया।

रामधारी सिंह दिनकर हिंदी का एक चमकता सूरज है जिसने हिंदी को नए रूप में समाज को प्रस्तुत किया दिनकर वह जिसने हिंदी को उच्च शिखर पर रख दिया है।
एवं हमारी मुख्यमंत्री जी से या आवेदन है कि हमारे प्रसिद्ध साहित्यकार कवि श्री रामधारी सिंह दिनकर जो कि भारत के ही नहीं विश्व के प्रसिद्ध विख्यात कवि थे उनकी स्मृति में बेगूसराय का नाम बदलकर दिनकर नगर रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *