मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट पर प्रशासन ने कसा शिकंजा , आरोप के बाद शुरू हुई जाँच, 4 लोगो की टीम ने किया जाँच,

Spread the love

जमशेदपुर:-मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। साथ ही संस्था में रहने वालों बच्चों से काम कराने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लेबर ऑफिसर की टीम मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय पहुंची। जिसमें ट्रस्ट में रखे जाने वालों बच्चों के क्राइटेरिया के बारे में भी जानकारी ली गई। साथ ही बच्चों को शिक्षा के बारे में भी जानकारी ली गई। ट्रस्ट में रह रहे बच्चों के बयान भी दर्ज की गई। इस दौरान टीम में श्रम अधीक्षक 1 अविनाश ठाकुर , 2 रमेश कुमार सिंह, श्रम परवर्तन पद्दधिकारी जमशेदपुर संदीप कुमार , कार्यालय सहायक गौतम कुमार शामिल थे। ज्ञात हो कि ट्रस्ट के दो लड़कियों द्वारा संचालक द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया था जिसके बाद शिकंजा कसते जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *