जमशेदपुर का अपराधी सुधीर दुबे पंजाब से हुआ गिरफ्तार , आधिकारिक पुष्टि बाकी

Spread the love

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के अखिलेश सिंह गिरोह के अपराधी सुधीर दुबे पंजाब के सिंगरौली से गिरफ्तार हो चुके है। हालांकि इस मामले की पुष्टि अभी तक प्रशासन ने नही किया है। लेकिन सूत्रों के हवाले जानकारी मिली है कि सुधीर दुबे को पंजाब के सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि अपराधी सुधीर दुबे बक्सर जिला के ढकाइच का रहने वाला है जो अखिलेश सिंह के गिरोह में ही शामिल थे। हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैंं। कभी सुधीर दुबे गैंगस्टर का गुर्गा हुआ करता था। कुछ अनबन हाेने के बाद अब उसने जमशेदपुर में अखिलेश सिंह के सामांतर अपना गैंग खड़ा कर लिया है और लगातार चुनौती दिया करता था । गिरफ़्तारी के बाद सुधीर के परिचितों को इस बात की भी आशंका है कि कही कुछ अनहोनी ना हो जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *