डीसी कार्यालय के समक्ष किया भाजयुमो ने धरना-प्रदर्शन

Spread the love

सरायकेला:- भाजयुमो की जिला इकाई ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में धरना दिया। अभिषेक आचार्य ने कहा कि पिछले दिनों धनबाद के उपायुक्त कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों ने जैक के अनुतीर्ण नाबालिग छात्रों पर लाठीचार्ज कर उन्हें लहूलुहान कर दिया था। यदि धनबाद के अनुमंडल पदाधिकारी को नहीं हटाया गया तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि सरकार की निर्लज्जता की कोई हद नहीं है। राज्य सरकार लगातार अपने वादे से भाग रही है। राज्य सरकार के खिलाफ जो लोग आवाज उठाने की कोशिश कर रहे है, उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार राज्य के युवाओं को ठग रहे हैं। सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उनके विधायक टेंडर मैनेज और ट्रांसफर पोस्टिंग करने में व्यस्त हैं और राज्य की जनता बदहाली से त्रस्त है। राज्य की जनता जल्द ही इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल, भाजपा उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, बीएन सिंह, जिला महामंत्री मधु गोराई, संजय सरदार, संजीव कुमार, युधिष्ठिर महतो, दीपक माझी, प्रिस सिंह, दीपक सिंह, बद्री दरोगा, सुमित चौधरी, मुखिया फोरमैन सोरेन, रवि सतपथी, रीता दुबे, पिकी मोदक, विश्वजीत प्रधान, आकाश महतो, मनोरंजन महतो, सत्यप्रकाश महतो समेत युवा मोर्चा व भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *