झारखंड की बेटियों का हुआ सम्मान.

Spread the love

झारखंड :- टोक्यो ओलंपिक 2020 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भारत लौटने पर देश भर में उनका सम्मान किया जा रहा है। ओलंपिक में झारखंड की 3 बेटी भी शामिल थी जिन्हें झारखंड सरकार के साथ ही अन्य संगठनो द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।भारतीय महिला हॉकी टीम में निक्की प्रधान और सलीमा टेटे शामिल थी, तो तीरंदाजी में झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया था,हलांकी तीरंदाजी और हॉकी प्रतिस्पर्धा में भारत की झोली में मेडल नहीं आ पाई थी।इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए देश के करोड़ों लोगों के दिल को जीत लिया था,इसीलिए इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने का दौर अभी भी चल रहा है।
निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के साथ रांची लौटी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और उनके पति अतनु दास को राजधानी रांची में सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में रांची के सांसद संजय सेठ ,रांची विधायक सीपी सिंह एवं रांची मेयर समेत कई वीआईपी शामिल हुए।
इस दौरान वक्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से देश के लोगों का दिल जीत लिया है।सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस बार ओलंपिक में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।पीएम नरेन्द्र मोदी ने मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ ही कुछ फासले से चूक जाने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। झारखंड की तीन बेटिंयों ने देश के साथ हमारे राज्य का भी नाम रोशन किया है।इसलिए उनलोगों ने इन्हें सम्मानित किया है।वही इस सम्मान को पाकर सभी खिलाड़ी उत्साहित हैं। खिलाड़ियों ने मीडिया से कहा वे लोग अब और ज्यादा मेहनत करेगें और अगली बार जरूर मेडल लेकर आएंगे।वहीं दीपिका के पति सह तीरंदाज अतनु दास ने कहा कि शादी के बाद वे पहली बार झारखंड आए हैं। इस बार उनके ससुराल के साथ ही पूरे झारखंड में जोरदार स्वागत हो रहा है।यह स्वागत और सम्मान उनलोगों के लिए काफी अहम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *