केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय गुरुवार को शहर में, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

Spread the love

जमशेदपुर (संवाददाता ):- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा महानगर ने सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। बुधवार को भाजपा महानगर की ओर से केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के शहर आगमन से लेकर प्रस्थान तक का विवरण जारी किया गया। बताया गया कि पूर्वाह्न 11:30 बजे सोनारी भूतनाथ मंदिर के समीप भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे माननीय मंत्री बिस्टुपुर श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर में कार्यकर्ता के आवास पर भोजन के उपरांत, दोपहर 4 बजे कदमा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर चल रहे बीस दिवसीय ‘सेवा समर्पण अभियान’ के निमित्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सांगठनिक चर्चा भी करेंगे। संध्याकाल में केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय राँची के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *