गांधी जयंती के उपलक्ष में लगेगा महा टीकाकरण अभियान

Spread the love

कोचस (रोहतास) :-  कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने और उसे प्रभावित हो रहे लोगों को बचाने के उद्देश्य से राज्य में 6 महीना 6 करोड़ टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए राज सरकार लगातार अग्रसर है। इसी अभियान को सफल बनाने के लिए एक बार फिर 2 अक्टूबर को कोविड टीकाकरण महा अभियान चलाकर टीका कृत किया जाएगा। वही भी सी के माध्यम से जिलाधिकारी रोहतास द्वारा निर्देशित किया गया है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन प्रातः 7:00 बजे सुबह में पूरे प्रखंड में मेगा वैक्सीनेशन का कैंप लगाया जाना है। जिसमें कोचस प्रखंड हेतु लगभग १०००० वैक्सिंन का डोज देने हेतु आम जनो मे जागरूकता पैदा कर दिलवाने का काम किया जाना है। जिला पदाधिकारी रोहतास के निर्देशानुसार सभी सगी संबंधी पदाधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से प्रति कर्मी 30 लोगों को जागरुक कर टीकाकरण अस्थल पर ले जाना है। तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक सेविका सहायिका के माध्यम से प्रति टीकाकरण स्थल पर 30 लोगों को ले जाना है l उसी प्रकार अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी भी अपने स्तर से अधीनस्थ कर्मियों को उक्त कार्य के सफल संपादन हेतु निर्देशित करने का कार्य करेंगे। विदित हो कि जिला अस्तर से भी उक्त मेगा वैक्सीनेशन कैंप का पर्यवेक्षण किया जाएगा एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा उक्त तिथि को छेत्र भ्रमण कर स्थिति का जायजा भी लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *