धूमधाम से की गयी भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना 

Spread the love

संझौली /रोहतास (संवाददाता ):-संझौली प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान कृष्ण की पूज अर्चना बड़े ही धूमधाम वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ की गई। प्रखंड के जिगनी , बाजीतपुर , अमेठी , औराई , चांदी इंग्लिश सहित दर्जनों गांव में श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर , वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया। पूजा अर्चना के अवसर पर भगवान कृष्ण के अनेकों नाम की जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जिगनी गांव में नौजवानों ने करतब खेल दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। खेल में लाठी-डंडे तरवार सहित कई तरह के खेल दिखाए गये। वहीं , दूसरी तरफ पहलवानों ने अखाड़े में कुश्ती का भी प्रदर्शन किया ।कुश्ती अखाड़े का उद्घाटन करते हुए स्थानीय विधायक अरुण सिंह ने कहा कि यह हमारी पुरानी परंपरा है कुश्ती से हम अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं। कुश्ती हमारे भाईचारे को बढ़ावा देती हैं तथा भेद भाव से हटकर लोग अखाड़े में अपनी शक्ति बल का प्रदर्शन करते हैं। उक्त अवसर पर पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी पारसनाथ सिंह , जिप सदस्य प्रतिनिधि प्रभात कुमार , सामाजिक कार्यकर्ता जगदेव सिंह , राजवंश सिंह , सूरज सिंह, शिक्षक बीरबल सिंह, मंदिर पुजारी गुप्तेश्वर सिंह, बीडीसी सदस्य डॉ मधु उपाध्याय , कृष्ण सिंह , श्री भगवान पांडे सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *