अंकिता सिन्हा की प्रयागराज रामकथा मे प्रस्तुति को दर्शको ने सराहा

Spread the love

जमशेदपुर:-  राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवम विश्व शांति को समर्पित राष्ट्रीय रामकथा मेल प्रयागराज स्थित श्री रामकथा सभागार में श्री राम और राष्ट्रप्रेम पर आधारित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर की ख्याति प्राप्त युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा शामिल हुई। अंकिता सिन्हा की दमदार प्रस्तुति को सभी दर्शकों और रामभक्तो ने खूब सराहना की। मौके पर अंकिता ने भक्ति दोहे के साथ साथ देशभक्ति गीत को भी सुनाया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति इस दोहे के साथ शुरू की…
मधुर चैत की चाँदनी, बरस रही रसधार। प्रीतम मन चंचल हुआ, मादक बहे बयार।। राम प्रभु जा अयोध्या बसे, करत पपीहा शोर।
कोयल कूके जा रही, प्रेम विवश मन मोर।। प्रीत रीति अति पावनी, कठिन निभानी प्रीत । कमल कोख भँवरा फँसा, यही जगत की रीत ।। प्रेम रूप पोशाक में, झुक झुक गिरा पतंग। जलते दीपक पर सदा , जलता उसका अंग।। प्रेम सदा करता हृदय , जीवन रस संचार।
मानव मानव में पले, जीव जीव से प्यार।। कवि सम्मेलन का संचालन प्रख्यात गीतकार शैलेन्द्र मधुर ने किया। मौके पर जमशेदपुर की युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा के साथ साथ प्रख्यात कवयित्री प्रीता वाजपेई, प्रतापगढ़ से पधारी मीरा तिवारी, साक्षी तिवारी, प्रीति पांडेय, रायबरेली से डॉक्टर रसिक किशोर सिंह नीरज, रायगढ़ छतिशगढ़ रायगढ़ से श्याम नारायण श्रीवास्तव, जलज से जितेंद्र मिश्र, शायर कौमी एकता के मखदूम फुलपुरी ने भी अपनी अपनी बेहतर प्रस्तुति दी जिसको सभी ने काफी प्रशंसा की। इस अवसर पर कवयित्री और प्रख्यात उद्घोषिका आभा श्रीवास्तव ने माहोल को भक्तिमय बनाने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *