भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपाइयों ने की एसएसपी से मुलाकात, दोषियों के बुधवार तक गिरफ्तारी ना होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Spread the love

जमशेदपुर (संवाददाता ):- भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार पर मंगलवार देर रात हुए जानलेवा हमले पर शहर के भाजपाई आक्रोशित हैं। सूरज कुमार पर हुए जानलेवा हमले की जहां भाजपा कार्यकर्ता निंदा कर पुलिस की नाकामी बता आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने जिला पदाधिकारी एवं सूरज के परिवारजनों के साथ शहर के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान गुँजन यादव ने घटना के संबंध में पुलिस द्वारा अब तक किये गए कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से हमलावरों के शीघ्र गिरफ्तारी ना होने पर आक्रोश व्यक्त क़िया। इस क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने बुधवार रात तक हमलावरों के गिरफ्तारी को लेकर आश्वस्त किया है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि शहर में अपराधियों के मंसूबे सातवें आसमान पर हैं। आये दिन शहर में लूट, डकैती के साथ लोगों की दिनदहाड़े हत्या की जा रही है। उन्होंने भाजयुमो नेता सूरज कुमार पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने हमलावरों के गिरफ्तारी को लेकर बुधवार तक का समय दिया है। उन्होंने समयावधि पूर्ण होने तक दोषियों की गिरफ्तारी ना होने पर जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *