काराकाट प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष बने विजय कुमार सिंह

Spread the love

बिक्रमगंज(रोहतास):-  काराकाट प्रखंड में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह का चयन किया गया । मुखिया संघ के अध्यक्ष के चयन बिहार सरकार भवन गोड़ारी में सामाजिक कार्यकर्ता सह दनवार पंचायत मुखिया अभिभावक जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ भैया जी के नेतृत्व में किया गया । मुखिया संघ के अध्यक्ष के चुनाव में प्रखंड के नौ मुखिया उपस्थित रहे । मुखिया संघ के चुनाव में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें सभी उपस्थित मुखिया ने मुखिया संघ के चुनाव के लिए हस्ताक्षर बनाया गया । इसके बाद काराकाट प्रखंड के मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष अमरथा पंचायत मुखिया विजय कुमार सिंह का चयन किया गया । वहीं मुखिया संघ का उपाध्यक्ष नव निर्वाचित किरही पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र साह , मुंजी पंचायत के मुखिया अजय प्रताप सिंह तथा कोषाध्यक्ष देव पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया सुचित्रा सिंह को चयन किया गया । चार पदों के चुनाव के लिए सभी उपस्थित निर्वाचित मुखिया ने सर्वसम्मति से चयन किया गया । प्रखंड मुखिया संघ के चुनाव में अमरथा पंचायत मुखिया विजय कुमार सिंह, बेनसागर पंचायत मुखिया अनील कुमार सिंह, किरही पंचायत मुखिया धर्मेन्द्र साह, मुंजी पंचायत के मुखिया अजय प्रताप सिंह, धनहरा पंचायत मुखिया कमला देवी, गम्हरियां पंचायत मुखिया अमृता कुमारी, दनवार पंचायत के मुखिया चिंता देवी, मोथा पंचायत मुखिया अंजू देवी, देव पंचायत मुखिया सुचित्रा सिंह के उपस्थिति में चयन किया गया । मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के चयन के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता लालबाबू सिंह यादव, गोड़ारी पंचायत के पूर्व बीडीसी मुन्ना भारती, किरही पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार साह, मुंजी पंचायत के बीडीसी अकबर अंसारी, अजय सिंह, जयेंद्र सिंह, विनोद सिंह, रमेश पासवान, बिजेंद्र कुमार, मनजीत सिंह लालबाबू साह सहित कई जन प्रतिनिधी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *