

जमशेदपुर :- आम आदमी पार्टी, जमशेदपुर साकची स्तित कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराया गया। बक्ताओं ने अपना बातों से बताया, आज देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारतीय संविधान का निर्माण डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा किया गया था, जिसमें 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।

साथ मे कार्यकर्ताओं को संगठित रह कर संबिधान को बचाना है। कार्यक्रम में रईस अफरीदी, बिनोद सिंह, शम्भू सिंह, शंकर ठाकुर, अश्विनी मथान, रमेश सिंह, उपेंद्र पांडेय, मूनमून बोस, संजय सिंह, विपिन वर्मा, इक़बाल, नवाब साहेब, जावेद, कनान गणेशन, संजीव, कमलेश, परितोष, देशमुख, सविता एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

Reporter @ News Bharat 20