निशा सिंह बनी अखिल भारतीय क्षत्रिय एकता मंच की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

जमशेदपुर (संवाददाता ):- अखिल भारतीय क्षत्रिय एकता मंच के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर हरि किशोर सिंह ने गम्हरिया निवासी निशा सिंह को झारखंड प्रदेश महिला का अध्यक्ष मनोनीत किया है। निशा सिंह को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें संगठन का प्रदेश इकाई का गठन करने और संगठन का विस्तार करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में निशा सिंह ने बताया कि क्षत्रिय महिलाओं को संगठन से जुड़ना है और जल्द ही प्रदेश इकाई का गठन करते हुए संगठन का विस्तार करना है। इसके बाद जिला इकाई का गठन किया जाएगा। वैसे निशा सिंह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है और समाज सेवा में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *