30 जून को कारगिल द्रास यात्रा पर जाने वाले गौरव सेनानियों का सम्मान.

Spread the love

जमशेदपुर :- जमशेदपुर की सामाजिक संस्था भक्त भगवान सेवा समिति की महिलाओं की टीम ने मथुरा बागान गढ़ाबासा स्थित अपने कार्यालय में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के गौरव सेनानियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया। समिति की अध्यक्षा पुष्पा सिंह को जैसे ही जानकारी मिली कि हमारे शहर के गौरव सेनानी कारगिल की महत्वपूर्ण यात्रा पर जा रहे हैं। तो उन्होंने अपने टीम के तरफ से सम्मान देकर गौरव सेनानियों का हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है की सेना के अदम्य साहस शौर्य और पराक्रम की बदौलत ही हम सब देशवासी चैन की नींद अपने घरों में सो रहे हैं। ऐसे में जो भी गौरव सेनानी अपनी सफलता पूर्वक सेवा देने के बाद शहर में बसे हैं, उनको सम्मान और सहयोग करना हम सब नागरिकों का कर्तव्य है। और इसको करके हम सब गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। सम्मानित होने वाले में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल शुक्ला, मार्गदर्शक भोला प्रसाद, वरिष्ठ सदस्य रमेश शर्मा, पूर्वी सिंहभूम के मीडिया प्रभारी हरेंदु शर्मा को पुष्पा सिंह सविता देवी फुल देवी बिंदु देवी
रेखा कुमारी सुरेंद्र कुमार एवं राव जी ने अंगवस्त्र और पुष्प प्रदान किए। कारगिल में अपना अधिकतम समय बिताएं सोनारी निवासी विवेक सिंह को भी इस मौके पर कारगिल का वृतांत सुनाने के लिए समिति ने सम्मानित किया। ज्ञात हो कि आगामी 26 जून 2022 दिन रविवार को संध्या 5:00 बजे भुईयाडीह स्थित प्रीतम पार्क पटेल नगर में कारगिल के अमर शहीदों को शहर के अन्य संस्थाओं के द्वारा दिया गया पुष्प कारगिल जाने वाले सेनानी अपने साथ ले जाकर वार मेमोरियल पर चढ़ाएंगे। अतः शहर वासियों से सहयोग की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *