दिनारा विधानसभा के चारों मंडल के संयुक्त मोर्चा का बैठक आयोजित

Spread the love

दावथ (रोहतास) :  दावथ मनोज सिंह कंपलेक्स के प्रांगण में दिनारा विधानसभा के चारों मंडल के संयुक्त मोर्चा का बैठक किया गया। कार्यक्रम की उद्घाटन राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति सदस्या संगीता सोलंकी ,संचीता चौहान ,भाजपा के वरीय नेता राजेंद्र से ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज पूरे बिहार के 200 मंडलों में 11 प्रकार की बैठक हो रही ।मैं विचारधारा नहीं छोड़ सकता हूं दिनारा विधानसभा की विकास की लड़ाई लड़ा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा। यहां के मुद्दे वरीए नेताओं तक पहुंचाने का सदैव काम किया है और आगे भी करूंगा। वही संजीता चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार ने समाज के अंतिम पायदान तक विकास पहुंचाने का काम किया है।कोरोना काल में भी मोदी सरकार ने देश के लोगों के लिए अनेक प कार्य किए। सभी भारत के नागरिकों के लिए निशुल्क कोरोना का वैक्सीन उपलब्ध कराया वह भी मात्र 9 महीने में जो एक ऐतिहासिक बातें हैं। वही अपने संबोधन में संगीता सोलंकी ने कहा कि आदिवासी को देश के उच्च पद पर मोदी सरकार ने पहुंचाया है जो गौरव की बात है। भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद नहीं करती, भारतीय जनता पार्टी सब की पार्टी है।यह हर वर्ग के विकास में यह पार्टी मददगार साबित हो रही है। एक दिन भारत विश्व गुरु जरूर बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और संचालन सुधीर चंद्रवंशी ने किया। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेत्री रेखा भारती, पुष्पा चौहान दिनारा विधानसभा के प्रभारी नवीन साह , कार्य समिति के सदस्य अखिलेश कुमार, कोआथ मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, हरिहर राय, कृष्ण मुरारी सिंह,नंद बिहारी सिंह, रामजी कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा ,गुड्डू कुमार सिंह, धुनमुन सिंह, रंजीत सिंह प्रकाश चतुर्वेदी, गुड्डू सर कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *