मंगलम सिटी में किया गया वृक्षारोपण

Spread the love

जमशेदपुर :- “आजादी का अमृत महोत्सव” प्रगतिशील भारत के 75 साल और इस दौरान भारतीय संस्कृति, परम्परा, उपलब्धियाँ और विकास की शानदार और गौरवमयी गाथा का सम्मान करते हुए, जश्न मनाते हुए नये जोश नये उत्साह के साथ बुलंदियों की तरफ अग्रसरित होने की भारत सरकार की एक पहल है। इस महोत्सव के अंतर्गत मंगलम् सिटी में वृक्षारोपण का यादगार कार्य आज दिनांक 7 अगस्त, रविवार को प्रातः 8 बजे से किया गया। भविष्य के होनहार राष्ट्रप्रेमी बच्चों के द्वारा संपन्न हुआ।
वृक्षारोपण को प्रतीक मानते हुए ये कार्यक्रम बच्चों के द्वारा करवाया गया उनकी परवरिश कर उनको विशालकाय बनाने की जिम्मेदारी दी गयी। बढ़ते हुए वृक्ष उन्हें हमेशा प्रेरित करेंगे राष्ट्र की प्रगति के लिए, राष्ट्र सुरक्षा के लेते, राष्ट्रहित में निःस्वार्थ कार्य करने के लिए जिन जिन बच्चों ने इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहर्ष योगदान दिया, वे हैं: यशनिल, कनन, आयुष, रियू, अनन्या, आरभ, किशु,निशा, केशव,आरुष, श्रीयांश, शानभी, श्रेया, आराध्या, आशती, पार्थ, शशांक, सिधी, अनिष्का, शनया, कौशिक, युवन और आष्तिक पराशर। सभी को भविष्य की अनेक शुभकामनाएं। इस कार्यक्रम बीके तहत 221 पेड़ – पौधे का वृक्षारोपण किया गया। जिसमें पुष्प, नीम, अनार, सरिफा, कपूर आदि के पेड़ – पौधे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *