भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह मां आसावरी मंदिर दावथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Spread the love

दावथ /रोहतास (चारों धाम मिश्रा) :- भोजपुरी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सोम वार मां असावरी देवी मंदिर दावथ के दरबार में हाजिरी लगाई। पंडित चारों धाम मिश्रा एवं अंजनी पाठक में वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना कराई। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में अक्षरा सिंह ने कहा कि वह बहुत बड़े मुकाम पर नहीं हैं, पर वह आज जिस मुकाम पर हैं उसका सारा श्रेय उनके माता-पिता व दर्शकों को जाता है, जिन्होंने उन्हें बहुत प्यार दिया है।उन्होंने कहा कि मां तो मां है, मां जैसा दुनिया में कोई नहीं है।बहुत दिनों से सोच रही थी कि मां के दरबार में हाजिरी लगा दु ,आज मां की कृपा हो गई और दर्शन प्राप्त हुआ ।हम सभी लोगों से कहेंगे कि आप सभी लोग एक बार जरूर आकर मां असावरी मंदिर दावथ रोहतास जिला में स्थितहै।उसका दर्शन करें यह अत्यंत ही सुंदर और रमणीक जगह है।। आगे उन्होंने अक्षरा ने बताया कि आगामी दिनों में बहुत सारी भोजपुरी फिल्मों सहित गाने रिलीज होंगे।
फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले नए युवाओं को संदेश देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि नए अभिनेता हमेशा अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और कड़ी से कड़ी मेहनत करें। साथ ही उन्होंने पूरे देशवासियों को दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर माँ आशावरी मंदिर के अध्यक्ष अजित सिंह भोजपुरी के सुपर स्टार गीतकार मनोज मतलबी जी, अभय सिंह गुड्डू सिंह रवि रंजन छोटू ,पुरुषोत्तम कश्यप, रवि राज सिंह, तनु सिंह, अंगद सिंह , गोलु सिंह, अजय सिंह ,प्रिय रंजन सिंह,शुभम सिंह, पुनीत कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *