देश में पहली बार गीत के माध्यम से रतन टाटा को भारत रत्न देने का किया मांग तेज, अगले सप्ताह एलबम भारत रत्न-2 होगी रिलीज, जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा तैयार किया जा रहा एलबम, झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने दी है आवाज

Spread the love

जमशेदपुर :-करोड़ों देश वासियों के आदर्श व कोरोना काल में लाखों जिंदगियां बचाने वाले पद्य विभूषण से सम्मानित व टाटा स्टील के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा को एक बार फिर से देश में भारत रत्न दिए जाने की मांग तेज हो गई है। लेकिन इस बार देश में पहली बार जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा संगीत के माध्यम से भारत रत्न दिलाने की मांग की जा रही है। कलाकारों के द्वारा “भारत रत्न 2” बनाया जा रहा है। कलाकारों की टीम पूरी तरह से आश्वस्त है की रतन टाटा पर बनाई जा रही वीडियो एल्बम देश भर में पसंद की जायेगी। गीत के बोल और संगीत में मेलोडी के साथ देश भक्ति भी सुनने को मिलेगा। एलबम के गीत झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है। वहीं इसके निर्माता नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव है। गायक अजीत अमन ने बताया की वे भी करोड़ों लोगों की तरह सर रतन टाटा को अपना आदर्श मानते है| उन्होंने बताया की उनकी पूरी टीम एल्बम को बनाने में लगी है| इस एल्बम को रतन टाटा के आगामी 28 दिसंबर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अगले सप्ताह रिलीज किया जायेगा| गायक अजीत अमन ने बताया की रतन टाटा पर बनाए जा रहे गीत को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी टीम मेहनत कर रही है| उन्होंने बताया की रतन टाटा के जीवन त्याग और बलिदान के प्रतिक है| उनकी सादगी और युवाओं के लिए मोटिवेशनल संदेश देना जीवन में आगे बढ़ने में काफी मदद करती है| उन्होंने बताया की देश भर में समय- समय पर विभिन्न संस्था व संगठनों द्वारा रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग उठती रही है| उन्होंने बताया की टीम पूरी तरह से आश्वस्त है की रतन टाटा पर बनाई जा रही वीडियो एल्बम देश भर में पसंद की जायेगी| गीत के बोल और संगीत में मेलोडी के साथ देश भक्ति भी सुनने और देखने को मिलेगा| गीत के बोल अमित तिवारी और निर्देशन मनोज पांडे साथ ही उदय साहू और सूर्या सिंह हेम्ब्रंम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *