जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में एलुमनाई मीट का किया गया आयोजन, कॉलेज की ओर से सबों को मोमेंटो और पौधा देकर किया गया सम्मानित

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अमर सिंह ने की। महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इस दौरान बी0एड0 की छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत-गान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत संबोधन में डॉ. अमर सिंह ने कॉलेज में चल रहे विकास कार्य एवं भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी पूर्व छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने एलुमनाई एसोसिएशन के गठन के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला।

पूर्ववर्ती छात्रों में पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कांग्रेस नेता अजय कुमार सिंह, टाटा स्टील के एचआर हेड अजय कुमार सिंह समेत कई सदस्यों ने अपने विचार रखे तथा कॉलेज के विकास में योगदान देने का आश्वासन दिया। सभी ने कहा कि कॉलेज वर्तमान में विकास यात्रा की नई गौरव गाथा लिखने जा रहा है। इसमें पूर्व छात्र भी सहभागी बनेंगे।

कार्यक्रम का संचालन एलुमनाई समिति संयोजक डाॅ. स्वाति सोरेन तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार रवानी द्वारा किया गया। महाविद्यालय द्वारा आयोजित कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सह युवा उद्यमी अजय सिंह ने महाविद्यालय के विकास के लिये एक लाख का तत्काल सहयोग देने की घोषणा की, इसके अलावे भविष्य में भी महाविद्यालय के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।

महाविद्यालय के विकास पहली प्राथमिकता: अरविन्द सिंह
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविन्द सिंह ने कहा कि महाविद्यालय से उनका आत्मीय जुड़ाव है, भविष्य में महाविद्यालय के साथ खेल के साथ अन्य विकास कार्य हेतु भरपूर सहयोग किया जायेगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविन्द सिंह, युवा उद्यमी अजय सिंह, रवि भामरा, देवेन्द्र सिंह, बिमल जालान, अरूण कुमार चैधरी, हिमांशु सेठ, डाॅ0 इन्द्रजीत गोरा, समरेन्द्र तिवारी, रवि सिंह चंदेल, धीरज चैधरी, आरती अग्रवाल (सी.ए.), सी.ए. कमल खेमका, सी.ए. मनीष मून्का, प्रो0 (डाॅ0) के.एम. महतो, बिभू कुमार वर्मा, कुमारी अनामिका, संगीता बिरूआ, सुमन्त कुमार, राजीव दुबे, डाॅ0 राजेश कुमार, डाॅ0 कृष्णा प्रसाद, श्री ब्रजेश कुमार, डाॅ0 बिनय कुमार सिंह, डाॅ0 राजीव कुमार, कार्तिक चन्द्र साव, डाॅ0 बी.डी. सिन्हा, रमेश कुमार सिंह, डाॅ0 रूचिका तिवारी, डाॅ अनीता कुमारी, दीपक महतो, ए.के. सिंह, बी.एस. पाठक, मनोज सिन्हा, अरूण कुमार महतो, प्रहलाद सिंह, प्रीति कुमारी, इसरत रसूल, जितेन्द्र प्रसाद महतो, मो0 हनीफ, गणेश चन्द्र महतो, सुभाष चन्द्र महतो, चन्दन कुमार, प्रभात कुमार पाण्डेय, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *