10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-l का इस कैंप का विधिवत उद्घाटन 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव मिश्रा ने किया उद्घाटन

Spread the love

जमशेदपुर: 37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर के द्वारा 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-l का जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर में इस कैंप का विधिवत उद्घाटन 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव मिश्रा ने किया। उन्होंने अपने अनुबोधन में एनसीसी कैडेटों का स्वागत करते हुए कहा कि शिविर का मुख्य मकसद एक अच्छे इंसान के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका प्रत्येक क्षण निभाते रहें। उन्होंने कैडेटों को उत्साहित करते हुए कहा कि इस शिविर में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ साथ राइफल शूटिंग, परेड, मैप रीडिंग, जैसे विभिन्न साहसिक प्रशिक्षण दी जाएगी। जिससे कैडेट्स जीवन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो। उन्होंने विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के कैडेटों का बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की बात कही साथ ही साथ 1 कैडेट की CDS के SSB में चुनाव होने पर पूरे 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के लिए गर्व की बात है। इस तरह अन्य कैडेट्स भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करके रहे।

आज CISF के कमांडेंट विवेक शर्मा के द्वारा कैडेटों को प्रोत्साहित करते हुए सशस्त्र सेना में कैसे भाग ले सकते हैं महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराते हुए कैडेटों को उनके जीवन के लक्ष्य को कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए वे साहसिक एवं कड़ी मेहनत करते रहे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। कमांडेंट शर्मा के संबोधनों से कैडेटों में काफी जोश नजर आईं जिससे वे काफी प्रभावित हुए।

इस कैंप का सफल संचालन एवं पूर्ण सहयोग के लिए जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह एवं सीटीओ स्वरूप मिश्रा का आभार और धन्यवाद व्यक्त किए।

ज्ञात हो कि, यह कैंप दिनांक 1 जून 2023 से 10 जून 2023 तक चलेगा। इस कैंप में सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के बालक वर्ग के 400 एवं बालिका वर्ग के 200 कुल मिलाकर 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस कैंप में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के 12 एनसीसी ए एन ओ अधिकारी एवं 23 पी ई स्टाफ मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *