राज्यव्यापी भ्रष्टाचार, जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक एवं नियुक्ति घोटाला, ध्वस्त कानून-व्यवस्था समेत खनिज संपदाओं की खुली लूट पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं का चारों प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल, जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर बोले सांसद विद्युत महतो- गरीब का पैसा लुटने वाले आज जेल में, स्वार्थी गठबंधन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें कार्यकर्ता…

Spread the love

जमशेदपुर:-  झारखंड की झामुमो कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक एवं नियुक्ति घोटाला, वादाखिलाफी, अराजकता, तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त विधि व्यवस्था और खनिज संपदाओं की खुली लूट, बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दे को लेकर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर है। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के हजारों कार्यकर्ताओं ने महानगर अंतर्गत जमशेदपुर, पोटका, बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर जमकर हल्ला बोला। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में महानगर अंतर्गत 22 मंडलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला। इस दौरान व्याप्त भ्रष्टाचार, जेएसएससी नियुक्ति घोटाला, खनिज संपदाओं की लूट, प्रखंड कार्यालय में हो रहे विभिन्न समस्याओं व अन्य मुद्दों के साथ जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों और जनहित की प्रमुख समस्याओं को दर्शाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समुचित निदान की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री सह लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्षगण समेत समेत कई वरीय नेतागण व कार्यकर्ता मुख्यरूप से शामिल हुए।

विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने राज्य की गठबंधन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। से सांसद विद्युत महतो ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार में पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। चारों तरफ हाहाकार और अराजकता की स्थिति माहौल है। गठबंधन सरकार के साढ़े चार वर्ष के शासन में नक्सली घटना, दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के आंकड़ें चौकाने वाले हैं। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगता है कि एक के बाद एक राज्य के हर जिले में दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं। सांसद विद्युत महतो ने एचसीएल के सुरदा, चापड़ी और राखा माइंस के राज्य सरकार द्वारा लीज नवीकरण नही होने से स्थानीय स्तर पर हजारों लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। श्री महतो ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की राज्य की खनिज संपदाओं को लूटना पहली प्राथमिकता बन गयी है। राज्य के गरीब, युवाओं, किसानों, महिलाओं, आदिवासियों के हक को मारकर अपनी तिजोरी भरनी वाली करतूतों के कारण आज उच्च अधिकारी समेत राज्य के मुखिया तक जेल में है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार राज्य के लिए कैंसर बन गयी है। जिसने साढ़े चार साल में झारखंड को लूटखण्ड बना दिया है। आज प्रखंड कार्यालय से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जमीन, शराब और खनिज संपदाओं को लूटने वाली राज्य सरकार अब युवाओं के नौकरी को बेचने लगी है। जेएसएससी में बड़े स्तर पर घोटाला किया गया है। श्री महतो ने कहा कि अब इस सरकार की विदाई के दिन नजदीक आ गए हैं। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता और राज्य की जनता इस लुटरी और स्वार्थी गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल है। चुनाव से पहले और साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक सरकार सिर्फ आश्वासन के भरोसे प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही है। पूरे राज्य में विकास के कार्य ठप्प है। प्रदेश में खनिज सम्पदाओं की खुली लूट मची है। सत्ता के संरक्षण में अवैध बालू खनन, खनिज संपदा की लूट और जंगल की अवैध कटाई साढ़े चार सालों से जारी है। उन्होंने कहा की खनिज संपदा को पहले अंग्रेजों ने जी भर कर लूटा और अब झारखंड में गठबंधन सरकार और उनके खास अधिकारी दोनों हाथों से लूट रहे हैं। दिनेशानंद गोस्वमी ने कहा कि सरकार के मंत्री, अधिकारी जल-जंगल और जमीन के नाम पर प्राकृतिक संपदा को लूटकर अपनी तिजोरी भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य सरकार के जनविरोधी कार्यों और भ्रष्टाचार के खेल पर सड़क से सदन तक संघर्ष किया है। अब इस स्वार्थी गठबंधन सरकार को समय नही दिया जा सकता है, इस सरकार की विदाई तय है।

वहीं, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद ने कहा कि आज राज्य सरकार की लुटरी मानसिकता और वादाखिलाफी पर पूरे प्रदेश में आक्रोश है। सरकार ने गोली-बंदूक, लाठी और फर्जी मुकदमे के दम पर युवाओं, महिलाओं, किसानों और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास लगातार किया है। पूरे राज्य में भ्रष्टाचार की नई गाथा लिखी गयी है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य का निर्माण कर दशकों पुरानी मांग को पूरा किया। भाजपा ही झारखंड का सर्वांगीण विकास कर लोगों का भला करेगी।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे। आज प्रदेश का युवा वर्ग परेशान और हताश हो गया है। गठबंधन सरकार ने बेरोजगारों और युवाओं धोखा देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया है। रोजगार देने के बजाय युवाओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि राज्य सरकार की विधि व्यवस्था को लेकर ढुलमुल नीति के कारण अपराधियों की हिम्मत बढ़ी है जिससे राज्य की बहन-बेटियां और आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार को जनहित के कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। लोग अपने काम के लिए महीनों प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसी जनविरोधी सरकार की कार्यशैली से पूरे प्रदेशवासियों में आक्रोश है। ऐसी निरंकुश व तानाशाही सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के साथ प्रारंभ से खड़ी है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वार्थी गठबंधन सरकार के विदाई तक विश्राम और शांत बैठने वाले नही है।

आक्रोश-प्रदर्शन को पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, गुंजन यादव, नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वहीं, मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी व धन्यवाद ज्ञापन घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बौबी ने किया।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, विजय तिवारी, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, बिनानंद सिरका, मो निसार, शिवशंकर सिंह, निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, संदीप शर्मा बॉबी, संजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, सुनील सिंह मुंडा, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, दीपक पॉल, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, हेमेंद्र जैन, बोलटू सरकार, अभिमन्यु सिंह, प्रदीप मुखर्जी, शशि यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, नवजोत सिंह सोहल, रमेश विश्वकर्मा, एस कार्तिक, दीपक चौरसिया समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पटमदा प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन: जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पटमदा प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आमजनों को झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की करतूतों पर जागरूक किया। इस दौरान प्रखंड के पंचायत भवन, कचहरी एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में सरकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति, प्रखंड में लगातर हो रहे कीमती पत्थर के अवैध खनन, साप्ताहिक हाट में हब्बा डब्बा खेल बंद करने, पटमदा में विशेषकर लायलाम, गोबरघुसी, लच्छीपुर एवं मोहलबेडा में नियमित विद्युत आपूर्ति, गर्मी के मौसम को देखते हुए नलकूपों की मरम्मत, आदिवासियों की शमशान भूमि के अतिक्रमण पर रोक लगाने, केंद्र सरकार द्वारा दिये जा रहे मुफ्त अनाज का समुचित वितरण सुनिश्चित करने संबंधी ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। प्रदर्शन ।में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, प्रदीप बेसरा, जिला मंत्री जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, बिमल बैठा, अजीत कालिंदी, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद महतो, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, सोनू सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पोटका प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन: जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आमजनों को झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की करतूतों पर जागरूक किया और प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, उपेंद्र नाथ सरदार, मनोज राम, गणेश सरदार, मनोज सरदार, देवी भूमिज, सुदीप डे, हराधन दास, रबिन्द्रनाथ सरदार, विभीषण सिंह सरदार, होपला महाली, कृष्णा महाकुड़, रतन सामड समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बोड़ाम प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन: जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आमजनों को झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की करतूतों पर जागरूक किया। इस दौरान मुचिराम बाउरी, शांतनु मुखर्जी, पोरेश दत्ता, सुखदेव सिंह, हेवेन महतो, वनमाली बनर्जी, तरुण महतो, शिवचरण सिंह, धनंजय षाड़ंगी, दीपक महतो समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *