झारखंड का तापमान 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा

Spread the love

जमशेदपुर: पिछले 24 घंटे के अंतराल में झारखंड का तापमान 4 डिग्री तक गिर गया है. यह सूचना सुबह 10 बजे झारखंड मौसम विभाग की ओर से दी गई है. सुबह के बाद जिस तरह से चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है उसके हिसाब से तो लग रहा है कि अब तापमान में शुक्रवार की शाम तक बढ़ोतरी होने वाली है.

सिर्फ बारिश की संभावनाएं

झारखंड मौसम विभाग की ओर से सिर्फ बारिश होने की संभावनाएं ही व्यक्त की जा रही है. बारिश नहीं हो रही है. बादल भी उमड़-घुमड़ रही है, लेकिन बारिश के लोग तरस कर रह जा रहे हैं.

राज्य के जिलों का तापमान एक नजर में

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, जमशेदपुर का 33 डिग्री, डालटनगंज का 36.8 डिग्री, बोकारो का 34.5 डिग्री, चतरा का 34.1 डिग्री, धनबाद का 28 डिग्री, गिरिडीह का 32.3 डिग्री. गोड्डा का 31.9 डिग्री, गुमला का 31.2 डिग्री रिकार्ड किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *