

न्यूज़भारत20 डेस्क:- महाराष्ट्र में शराब के नशे में सड़क पर हंगामा करने के बाद तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।यह घटना राज्य के विरार शहर से सामने आई, जिसके बाद इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आसपास के एक बार से बाहर निकलने के बाद महिलाओं ने हंगामा किया।

स्थानीय लोगों से इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वीडियो में महिलाओं को पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार और गाली देते हुए देखा जा रहा है, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया। एक महिला ने एक महिला पुलिसकर्मी को भी काट लिया।बाद में महिलाओं को घर भेज दिया गया, जबकि उनके खिलाफ जांच चल रही है।