नीमडीह : घर से एक बोरा जिलेटिन,मैगजीन व पिस्तौल के साथ एक धराया

Spread the love

चांडिल:  सरायकेला- खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के डीटांड गुंडा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर वासुदेव महतो के घर से एक पलास्टिक बोरा से भरे 399 पीस जिलेटिन, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस व एक पिस्तौल के साथ वासुदेव महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नीमडीह थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया की वासुदेव महतो अवैध रूप से माइनिंग के लिए जिलेटिन सप्लाई करता था।

पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है तथा बरामद किए गए पिस्तौल की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने वासुदेव महतो को उसके घर से गिरफ्तार किया है।वासुदेव महतो के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *