

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति एवं सीवेज सिस्टम का निर्माण लगभग 3 वर्ष पूर्व पूरा हो जाना चाहिए था। जलापूर्ति 395.12 करोड़ की एवं सीवेज सिस्टम 255 करोड़ की योजना समय पर पूरी नहीं होने पर सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर ने झारखंड के मुख्य सयिव , वन एवं पर्यावरण, सिंचाई विभाग JUIDCO पथ निर्माण विभाग, आदित्यपुर नगर निगम के विखर माननीय झारखंड उच्च न्यायालय रांची में जनहित याचिका स. WP(PI6) N. 3629/2023 दाखिल किया गया है।

मामले में सुनवाई तेजी से चल रही है एवं अगली सुनवाई 10 जून 2024 का निर्धारित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय झारखंड उच्च न्यायालय रांची में दादर जनहित याचिका के बाद JUIDCO के पद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं एवं बड़ी पद अधिकारी कैंप कर योजना के काम में तेजी ला रहे हैं। आदित्य नगर निगम के प्रशासक श्री अशोक कुमार काफी सक्रिय है।
1. सापड़ा मैं बनने वाले 60M6D वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण स्थल से वन विभाग से NOC लेकर लगभग 1200 पेड़ को हटा दिया है एवं बच्चे करीबन 550 पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है एवं वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, निर्माण स्थल पर बाउंड्री का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके बाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लान का निर्माण प्रारंभ होगा।
2. सीतारामपुर में भी 30 M6D वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स स्थल पर बाउंड्री निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ है।
3. JUIDCO के बड़े पदाधिकारी ने कहा कि यदि सब कुछ सामान्य रहा तो जुलाई 2025 तक जलपूर्ति योजना पूरी तरह से चालू हो जाएगा। ऐसा विभाग का प्रयास होगा जिसमें आम जनता का सहयोग उपस्थित हो। मोर्चा जल्द ही कार्य स्थल का निरीक्षण करेगा ताकि वस्तु स्थिति से माननीय झारखंड उच्च न्यायालय को उवगल करा सके।