किराए का मकान में रहने वाले छह साइबद अपराधी गोलमुरी से गिरफ्तार…

Spread the love

न्यूजभारत20 डेस्क/जमशेदपुर:- किराए का मकान में रहकर साइबर ठगी का काम करने वाले छह साइबर अपराधियों को गोलमुरी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। सभी के पास से कई सामानों को भी बरामद किया गया है। सभी को रविवार की शाम जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में साहिल, मनीष, टोनूप, संदीप, विवेक और सौरभ शामिल है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलमुरी के एक किराए का मकान में छह की संख्या में लड़के रह रहे हैं। वे दिन-रात कमरे में ही रहते हैं. इसके बाद पुलिस ने इसकी जांच कराई। इसके बाद शनिवार की देर रात छापेमारी कर सभी को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि ये देश/विदेश के लोगों से ठगी करने का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस सभी साइबर अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *