

न्यूजभारत20 डेस्क/सरायजेला:- ज़िले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में भीषण जल संकट तथा व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का जनाक्रोश मार्च सह विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में निगम क्षेत्र की जनता बाल्टी, डेक्ची के साथ शामिल हुई।आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में भीषण गर्मी में लोग बूंद बूंद पानी को मोहताज है। इस मामले को लेकर भाजपा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया। आदित्यपुर फुटबाल मैदान में एकत्रित लोग बर्तन और बाल्टी के साथ पदयात्रा करते हुए आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां लोगो ने धरना प्रदर्शन किया। भाजपाइयों के उग्र आंदोलन को देखते हुए नगर निगम कार्यालय के गेट को निगम प्रशासन ने बंद कर दिया। जबकि अधिकांश निगम के प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय से नदारत दिखे।
