बहरागोड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में डॉ संजय गिरी,भाजपा , जेएमएम या किसी अन्य पार्टी के हो सकते हैं उम्मीदवार…

Spread the love

न्यूजभारत20 डेस्क/जमशेदपुर:- संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं पेशे से चिकित्सक डॉ संजय गिरी आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में बहरागोड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पिछले चार-पांच वर्षों से बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में डॉ संजय गिरी सक्रिय हैं। चाहे वीर शहीद गणेश हांसदा की प्रतिमा निर्माण करवाने की बात हो, निशुल्क मैडिकल कैंप लगाने की बात हो, सामाजिक या धार्मिक आयोजनों की बात हो डॉ संजय गिरी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं।

डॉ संजय गिरी पर है भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा की नजर

बहरागोड़ा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों की नजर है। जिसका महत्वपूर्ण कारण इनकी क्षेत्र में लगातार सक्रियता बताई जा रही है।

पेशे से संजय गिरी एक डॉक्टर है और समाज में उनका बढ़-चढ़कर योगदान रहता है। इनकी जातीय समीकरण भी ठोस बताई जा रही है।
डॉ संजय गिरि (जरनल फिजिशियन) समाज में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। डॉ संजय गिरी हर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में मरीजों का नि: शुल्क इलाज करते हैं। हर रविवार को बहरागोड़ा, चाकुलिया, डुमरिया, पोटका, पटमदा सहित अन्य जगहों पर शिविर लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उनको निःशुल्क दवा देते हैं। अपनी कमाई का आधा हिस्सा समाज सेवा में ही लगा देते हैं। कोल्हान में अभी तक 2500 से ज्यादा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगा चुके हैं। उन्होंने अपने स्तर से लगभग पांच हजार मरीजों के आंखों का ऑपरेशन निःशुल्क कराया है। डॉ संजय गिरी अपने कार्यकाल में सैकड़ो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलना एवं राहत सामग्री और कुछ दवाई का वितरण किये है।

सहियाओ के समर्थन में सदैव रहते हैं खड़े

डॉक्टर संजय गिरी सहियाओ के समर्थन में सदैव खड़े रहते हैं। 42 हजार सहियाओं को उनकी मांग को लेकर रांची के मोहराबादी मैदान से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक जोरदार प्रदर्शन और आंदोलन किये थे।

शिक्षा के क्षेत्र में भी रहता है सहयोग

डॉ संजय गिरी का शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर योगदान रहता है। बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में सरस्वती शिशु मंदिर को 20 साल के लिए गोद लेकर वहां कुछ गरीब बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहे है। हर साल शिक्षक दिवस के मौके पर क्षेत्र के गणमान्य शिक्षकगण तथा बुद्धिजीवियों को सम्मानित करते है।गरीबों के सुख दुख में साथ खड़ा रहना एवं आर्थिक सहयोग करना, गलवान बॉर्डर में शहीद हुए बहरागोड़ा के लाल विर शहीद गणेश हंसदा की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित करना, कोरोना काल में हजारों गरीब तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को खाना पहुंचाना, कई बार लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना इन्हें बखूबी से आता है।

फिल्मी हीरो सुनील शेट्टी से हो चुके हैं सम्मानित

पटना में भारतीय फिल्म जगत के सुपरस्टार कलाकार सुनील शेट्टी के हाथों सुपर हीरो तथा राष्ट्रीय चिकित्सा भूषण पुरस्कार से नवाजा गया है।

केयर एंड क्योर नामक शहर में है उनकी अपनी क्लिनिक

जमशेदपुर में केयर एंड केयर के नाम से अपने क्लीनिक में गर्भवती महिलाओं का फ्री चेकअप तथा अल्ट्रासाउंड करवाना,कड़कड़ाती ठंड में हजारों जरूरतमंद बूढ़े बुजुर्गों को कंबल का वितरण करना, कोविड में गरीब बच्चो को खास ध्यान रखते हुए मास्क एवं अन्य सुरक्षा का प्रबंध करना, हर सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में सामिल होना, कुछ जरूरतमंद एवं दिव्यांग व्यक्तियों को वर्कर, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल देकर उनको सहयोग करना, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हजारों पौधारोपण करना, बहरागोड़ा विधानसभा में सैकड़ो जगहों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, विकलांग बच्चों के साथ समय बिताकर उनका देखभाल करना एवं अपने हाथों से खाना खिलाना, आदिवासियों के धर्मस्थल माघ पूजा जाहिर स्थान में उनके कार्यक्रम में शामिल होना, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ नामक NGO चलाते हुए यथा संभव लोगों को हर तरफ से सहायता करना है। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर कई स्थान पर कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। और सबके साथ खुशियां मनाना, मानुषमुड़िया क्षेत्र में स्कूल पर बोरिंग और पानी टंकी लगाकर सेकड़ो लोगों के बीच पानी की व्यवस्था करना जैसे कई सामाजिक कार्य लगातार करते रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *