झारखंड में 10 आईपीएस का हुआ ट्रांसफर…

Spread the love

न्यूजभारत20 डेस्क/रांची:- गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 10 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अंजनी कुमार झा, भा०पु० से० (2012), पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उपनिदेशक, झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। निधि द्विवेदी, मा०पु०से० (2013), पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है। अंजनी अंजन, मा०पु० से० (2016), पुलिस अधीक्षक, लातेहार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है। दीपक कुमार शर्मा, भा०पु० से० (2016), पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, एस०सी०आर०बी०, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है। अमित कुमार सिंह, भा०पु० से० (2016), समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है। अमिनेश नैथानी, भा०पु० से० (2016), पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है। नाथू सिंह मीना, भा०पु० से० (2017), पुलिस अधीक्षक, गोड्डा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, एस०आई०बी०, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है। डॉ० बिमल कुमार, भा०पु०से० (2017), पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत् को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है। सरायकेला जिला के पूर्व एसपी मनीष टोप्पो, भा०पु० से० (2017), पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत् को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है। कुमार गौरव, मा०पु०से० (2017), पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *