

न्यूजभारत20 डेस्क/जमशेदपुर:- बिष्टूपुर पुलिस ने दो युवकों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें आदित्यपुर का चंदन कुमार पांडेय उर्फ अमित कुमार और रवि रंजन चौधरी उर्फ विष्णु कुमार शामिल है। दोनों बिहार भोजपुर का रहने वाला है। पूरी घटना का खुलासा आज सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की ओर से प्रेसवार्ता कर किया गया।

सिटी एसपी कुमार शुभाशीष के अनुसार गुप्त सूचना पर खरकई रोड से गोपाल मैदान की ओर जा रही एक बाइक को रोककर पुलिस ने जांच की। इस बीच दोनों युवक एक सफेद बोरे में बंद कार्टून के साथ थे। छापामारी दल ने कार्टून की जांच के दौरान कफ सिरप की 115 बोतलें और Nitrosun 10 की 90 गोलियां बरामद की। उनके पास से एक बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेगी पर पुलिस ने बिष्टूपुर शिव कूरियर सर्विस से तीन और कार्टून जब्त किए। इस बीच कफ सिरप की 360 बोतलें बरामद की गई। दोनों आरोपियों को आज जेल भेज दिया गया है।