ब्राह्मण विरोधी टिप्पणी पर परशुराम शक्ति सेना का आक्रोश, जमशेदपुर साइबर थाना में शिकायत

Spread the love

न्यूजभारत20 डेस्क:- विगत दिनों फिल्म निर्माण निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के विरोध में श्री परशुराम शक्ति सेना द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे के नेतृत्व में साइबर थाना जमशेदपुर में अनुराग कश्यप के खिलाफ जाति विद्वेष फैलाने,हेट स्पीच,दुर्भावना से ग्रसित होकर के जाति विशेष के संबंध में विद्वेष फैलाने के संबंध में मामला दर्ज कराया गया।श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से ब्राह्मणों को अपमानित करने का एक सिलसिला चल पड़ा है जिसको भी अपने आप को फेमस करना है वह ब्राह्मणों को कुछ न कुछ अपमानजनक शब्द बोल देता है।देश में एक परम्परा चल पड़ी है कि सभी समस्याओं के लिए ब्राह्मणों को दोषी ठहराया जाए। चूंकि ब्राह्मण कभी भी किसी का विरोध नहीं करते इसलिए जिसको जो मर्जी वह अनाप-शनाप ब्राह्मणों के संबंध में बस देता है लेकिन अब ब्राह्मण सामाज मुंहतोड़ जवाब देगा और जो भी लोग ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का काम करेंगे ब्राहमणो की मान प्रतिष्ठा का मर्दन करने की कोशिश करेंगे ब्राह्मण समाज उसको छमा नहीं करेगा और हर स्तर पर उसका विरोध करेगा।इस प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे,केंद्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे,पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, राजा ओझा, ओमकार झा, दीपक झा एवं ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित हुए उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *