42 साल की दो बच्चों की मां ने रचा इश्क़ का जाल, 26 साल का लड़का बनता रहा दीवाना — ये रिश्ता था प्यार या कोई सोची-समझी चाल? लड़की निकली पूरी ‘साइलेंट ऑपरेटर’!

Spread the love

आदित्यपुर :- आदित्यपुर थाना क्षेत्र से सामने आया एक मामला इन दिनों स्थानीय समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक विवाहित महिला द्वारा दो बच्चों को पीछे छोड़ते हुए एक युवक के साथ कथित रूप से लिव-इन में रहने और अब उस युवक द्वारा मंदिर में विवाह का दावा किए जाने ने पूरे घटनाक्रम को रहस्यमय और सवालों से घिरा हुआ बना दिया है, मांझीटोला निवासी युवक शुभम दास और टेल्को निवासी महिला जयश्री दास के बीच बीते छह महीनों से प्रेम संबंध की बात सामने आई थी, परिजनों के विरोध और युवक की अचानक गुमशुदगी के बाद मामला तब प्रकाश में आया जब युवक के माता-पिता ने आदित्यपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस द्वारा खोजबीन करने पर दोनों को एकसाथ बरामद किया गया और मंगलवार को थाना लाया गया, जहां पूरे दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, शुभम की मां कई बार बेहोश हो गईं और जयश्री दास पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने उसे ‘हनी ट्रैप’ का हिस्सा बताया, इसी बीच थाने में मीडिया और पुलिस की उपस्थिति में शुभम दास ने एक नया खुलासा करते हुए बताया कि 28 जून को वह और जयश्री दास दोनों देवघर गए थे, जहां एक मंदिर में उन्होंने विधिवत विवाह कर लिया है, शुभम का कहना है कि वह अब इस महिला को अपनी पत्नी मानता है और उसके साथ ही रहना चाहता है, हालांकि जब मीडिया ने महिला जयश्री से इस विवाह की पुष्टि के लिए सवाल किए तो वह इस विषय पर मौन रही और कैमरों से नजरें चुराती नजर आई, ना तो उसने विवाह की पुष्टि की और ना ही इंकार किया, उसकी यह चुप्पी न केवल संदेह को गहरा करती है बल्कि शुभम द्वारा किए गए विवाह के दावे को लेकर और भी सवाल खड़े करती है कि क्या यह विवाह वास्तव में हुआ है या फिर किसी रणनीति के तहत इस तरह का दावा किया जा रहा है, वहीं शुभम के परिजनों का कहना है कि महिला पहले भी इस प्रकार के संबंधों में रह चुकी है और एक अन्य व्यक्ति से पैसे ऐंठने का आरोप उस पर पहले भी लग चुका है, ऐसे में यह पूरा घटनाक्रम केवल प्रेम संबंध नहीं बल्कि किसी योजनाबद्ध मानसिक और भावनात्मक फंसाव का हिस्सा प्रतीत होता है, थाने में महिला लगातार मीडिया के सवालों से बचती रही, न ही विवाह की बात पर प्रतिक्रिया दी और न ही अपने ऊपर लगे पूर्व आरोपों पर कोई सफाई दी, जिससे उसकी भूमिका को लेकर और भी संदेह गहराता जा रहा है, पुलिस अब दोनों के बयानों और महिला के पूर्व रिकॉर्ड की जांच कर रही है तथा यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या युवक को मानसिक रूप से प्रभावित कर इस रिश्ते में लाया गया है या यह सब उसकी सहमति से हो रहा है, शुभम की माने तो वह महिला के साथ रहना चाहता है लेकिन उसकी मां का आरोप है कि उनका बेटा महिला के प्रभाव में है और वह अपना निर्णय स्वयं नहीं ले पा रहा, पूरे इलाके में यह मामला अब चर्चा का विषय बन चुका है और लोग यह जानना चाह रहे हैं कि क्या यह संबंध प्रेम पर आधारित है या किसी बड़ी साजिश की एक कड़ी है, महिला की चुप्पी, विवाह पर असहमति, और पुराने मामलों की छाया इस पूरे घटनाक्रम को साधारण प्रेम प्रसंग से ऊपर उठाकर एक गंभीर सामाजिक प्रश्न बना चुके हैं, जिसका उत्तर आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *