झारखंड राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्र पंकज महतो ने जीता स्वर्ण, बने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

Spread the love

रांची :- वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स (भारत) द्वारा मान्यता प्राप्त वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स, झारखंड चैप्टर की ओर से दो दिवसीय झारखंड राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन जमशेदपुर में किया गया, प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीएससी इन योगिक साइंस के छात्र पंकज कुमार महतो ने सीनियर बॉयज ग्रुप ‘बी’ में स्वर्ण पदक तथा डब्ल्यूएफएफ चैंपियंस ऑफ चैंपियंस 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की, चैंपियन ऑफ चैंपियंस राउंड में एक मिनट पचास सेकंड तक वीरभद्रासन की मुद्रा में सर्वाधिक लंबे समय तक स्थिर रहकर उन्होंने प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल किया, इस प्रतियोगिता में एसबीयू के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. स्वातिलेखा महतो ने सुपर सीनियर महिला वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया, इसके अलावा विश्वविद्यालय की एमएससी योग विभाग की छात्रा रूपा कुमारी को योग क्वीन प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी दी गई, प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से आये विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने शिरकत की, इस दौरान प्रतियोगिता के जजों के पैनल के लिए चयनित सरला बिरला विश्वविद्यालय की योग विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती अंजना कुमारी सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया, इस उपलब्धि पर एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन, माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार प्रो एस. बी. डांडिन, डीन डॉ. नीलिमा पाठक, एसोसिएट डीन डॉ. आर. एम. झा, योग विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. अर्चना मौर्या, डॉ. विश्वजीत वर्मा एवं अन्यान्य शिक्षकगणों ने विजेताओं को बधाई देते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *