ना ब्रश, ना टूथपेस्ट… खतरनाक मगरमच्छ की मुस्कान के पीछे छुपा है प्रकृति का कमाल…

Spread the love

न्यूज भारत 20 डेस्क :- मगरमच्छ अपनी ताकत और खतरनाक जबड़ों के लिए जाना जाता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह अपने दांतों की सफाई खुद नहीं करता। उसकी इस जिम्मेदारी को निभाती है एक नन्हीं सी चिड़िया, जिसे ‘प्लोवर बर्ड’ कहा जाता है। यह चिड़िया मगरमच्छ के मुंह में बेखौफ घुस जाती है और उसके दांतों में फंसे मांस के टुकड़े, कीड़े-मकोड़े और गंदगी को चोंच से चुन-चुनकर साफ कर देती है। यह दृश्य अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में आमतौर पर देखा जाता है। जब मगरमच्छ धूप में आराम कर रहा होता है और अपना मुंह खोलकर रखता है, तब यह चिड़िया उड़कर आती है और उसकी सेवा में लग जाती है। इसे विज्ञान की भाषा में “म्यूचुअलिज्म” कहा जाता है, जिसमें दोनों जीवों को लाभ होता है – चिड़िया को भोजन और मगरमच्छ को सफाई। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मगरमच्छ उस चिड़िया को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता, जबकि वही मगरमच्छ अन्य किसी भी जानवर को एक झटके में निगल सकता है। यह प्रकृति का ऐसा अनोखा रिश्ता है जो दिखाता है कि ताकतवर से ताकतवर जीव भी छोटे जीवों की मदद पर निर्भर हो सकते हैं। यह दृश्य न सिर्फ रोचक है, बल्कि पर्यावरण में जीव-जंतुओं के बीच आपसी सहयोग का अनोखा उदाहरण भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *