स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तुलसी भवन में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता सम्पन्न

Spread the love

जमशेदपुर – स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा आयोजित दो दिवसीय विद्यालयी छात्र-छात्राओं की देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के तहत शनिवार को समूह गीत प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के मुख्य सभागार में हुआ।

नगर के 23 विद्यालयों से आए 246 प्रतिभागियों ने मंच पर देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत कर देशप्रेम का रंग बिखेरा। सभी प्रस्तुतियाँ उच्च स्तर की रही और दर्शकों ने भरपूर सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवा भारती के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राज कुमार सिंह, संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी, कोषाध्यक्ष विमल कुमार जालान तथा कार्यकारिणी सदस्य प्रसन्न वदन मेहता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

निर्णायक मंडल में नूपुर गोस्वामी, राजेन्द्र साह ‘राज’ एवं नीलाम्बर चौधरी शामिल रहे। प्रतियोगिता की सफलता में डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. यमुना तिवारी व्यथित, डॉ. अजय कुमार ओझा, अरुणा भूषण शास्त्री, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अजय कुमार प्रजापति, पूनम महानंद, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, नीलिमा पाण्डेय, पूनम सहाय, नीता सागर चौधरी, पूनम सिंह, नीलम पेडीवाल, डॉ. राकेश पाण्डेय, अरुणा झा, सुजय कुमार, विनोद बेगाना तथा हरभजन सिंह रहबर की प्रमुख भूमिका रही। मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आरंभ में प्रतिभागी विद्यालयों के उपस्थित शिक्षकों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *