जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में एनएसएस सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

जमशेदपुर :- जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के एनएसएस की छात्राओं द्वारा सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. किश्वर आरा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस सर्टिफिकेट का छात्र-छात्राओं के जीवन में विशेष महत्व है, क्योंकि यह जीवन में प्रगति की एक अहम सीढ़ी साबित होता है।

एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति ने 2 वर्ष के एनएसएस कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान छात्राओं प्राची कुमारी, अंकिता सेतुआ और नियति कमल ने अपने दो वर्षों के अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में डॉ. छगन अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया, जबकि मंच का संचालन डॉ. डी. पुष्पलता ने किया। इस अवसर को सफल बनाने में एनएसएस की सभी छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *