डॉ. ओमप्रकाश आनंद ने किया समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव का स्वागत, दिशोम गुरू शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जमशेदपुर / रांची:- दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए  झारखंड की धरती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश आनंद ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

डॉ. ओमप्रकाश आनंद, अखिलेश यादव के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान अखिलेश यादव और डॉ. ओमप्रकाश आनंद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश आनंद ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। माहौल भावुक और श्रद्धाभाव से ओतप्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *