वॉर 2’: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फीस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक

Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ अब 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है, और इसका बजट और स्टार कास्ट की फीस ने चर्चा का नया रिकॉर्ड बनाया है।

मेकर्स ने जमकर बहाया पैसा
‘वॉर 2’ में धमाकेदार एक्शन और शानदार सिनेमैटोग्राफी देखने को मिलेगी। फिल्म की शूटिंग स्पेन, इटली, अबू धाबी, रूस, जापान और भारत में हुई है। इसके ट्रेलर से ही पता चलता है कि मेकर्स ने फिल्म पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं।

जूनियर एनटीआर ने वसूली तगड़ी फीस
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में इस फिल्म के जरिए डेब्यू कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ‘वॉर 2’ के लिए करीब 60 से 70 करोड़ रुपए फीस ली है। यह उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ की फीस 45 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

ऋतिक रोशन की फीस और कमाई में शेयर
ऋतिक रोशन एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर धालीवाल की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक ने ‘वॉर 2’ के लिए करीब 48 करोड़ रुपए फीस ली है। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऋतिक इस फीस के साथ फिल्म की कमाई में भी शेयर लेंगे।

कियारा आडवाणी और अयान मुखर्जी को भी मिली मोटी रकम
फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी ने ‘वॉर 2’ के लिए लगभग 15 करोड़ रुपए फीस ली है। वहीं निर्देशक अयान मुखर्जी को इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के लिए करीब 32 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

अन्य कलाकारों की फीस
सहायक भूमिका में नजर आने वाले टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया को फिल्म के लिए 30-35 लाख रुपए मिले हैं।

स्पाई यूनिवर्स की सबसे महंगी फिल्म
‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। कई रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए बताया गया है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में 200 से 250 करोड़ रुपए तक का अनुमान है। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *