श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल निर्माण को हुआ भूमिपूजन, बनेगा काल्पनिक पंडाल

Spread the love

Saraikela :- श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (दिनांक २४ अगस्त) को सम्पन्न हुआ. जिसमें यजमान के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राजकुमार सिंह रहे. महंत जय राम मिश्रा ने वैदिक रीति रिवाज से भूमिपूजन संपन्न करवाया.
मौके पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू ने बताया कि इस वर्ष पूजा का 51वाँ वर्ष है और समिति धूम से पूजा की तैयारी कर रही है. इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष निरंजन मिश्रा, निवर्तमान पार्षद रिंकू राय, स्वप्निल सिंह, अभिषेक विशाल, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, दीपक शुक्ला, अमित सिंह, अखिलेश चौरसिया, अखिलेश झा, सागर सिंह, मिथलेश झा, पप्पू झा, अंकित, अमित सिंह, अजित सिंह, अनिल मिश्रा ,जवाहर ठाकुर आदि उपस्थि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *